16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा साइकिल रैली का आयोजन…

लातेहार :16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज जिला निर्वाचन कार्यालय, लातेहार द्वारा मतदाताओं एवं आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जिला खेल स्टेडियम, लातेहार से प्रारंभ होकर कारगिल पार्क होते हुए पुनः जिला खेल स्टेडियम में संपन्न हुई।

साइकिल रैली में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने एवं मतदान के महत्व को समझते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु प्रतिज्ञा ली।

रैली को निदेशक डी.आर.डी.ए.  प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार श्री अजय रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री श्रवण राम एवं जिला परिवहन पदाधिकारी, लातेहार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम के अंत में साइकिल रैली में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन तथा लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य श्री विनोद उरांव सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मी आशीष कुमार, मनोज कुमार, चन्दन कुमार पाण्डेय, श्यामदेव बेक, अरविन्द रजक, अतुल रंजन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *