कांके मैराथन 2024 के प्रतिभागी पुरस्कृत हुए

कांके: कांके मैराथन 2024 के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुदेश कुमार महतो पूर्व उपमुख्यमंत्री उपस्थित थे।
उन्होंने 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त उरुगुटु निवासी विकेश कुमार को ₹25001/- प्रथम पुरस्कार दिया द्वितीय स्थान पर गार्गी निवासी हेमंत कुमार को ₹15001/- द्वितीय पुरस्कार दिया तथा तृतीय पुरस्कार केदल निवासी संजय महतो को ₹10001/- दिया गया.. पुरुष वर्ग के पुरस्कार जेके इंटरनेशनल स्कूल द्वारा प्रायोजित थे. महिला 3.5 किलोमीटर प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पर गाड़ी गांव निवासी ममता कुमारी आई जिन्हें ₹25001/- रुपए की राशि दी गई, द्वितीय स्थान पर संजू तिर्की आई जिन्हें ₹15001/- की राशि मिली तथा तृतीय स्थान पर कुम्हरिया निवासी सीता देवी आई जिन्हें ₹10001/- की राशि दी गई.. महिला वर्ग की पुरस्कार राशि वाइ.बी.एन यूनिवर्सिटी द्वारा प्रायोजित थी।
इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा इस पूरे मैराथन के संयोजक तथा कांके विधानसभा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार नाग को भी इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई दी जिसमें 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और कहा कि इससे कांके की जनता के बीच एक नए उत्साह का संचार हुआ है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, सह प्रवक्ता सुधीर यादव, महासचिव पार्वती देवी, जिलाध्यक्ष कांके संजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष अमन नाथ शाहदेव, बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष सतनारायण मुंडा, कांके प्रखंड महिला अध्यक्ष बबली देवी, सूरज मिश्रा, रहमान, डॉ. मदन, वीरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र महतो, रूपलाल महतो, रूपा तिर्की समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *