जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई

खूंटी: जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा जी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और गरीबों के हक के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, गरीबी हटाओ का नारा और बांग्लादेश मुक्ति में उनका नेतृत्व आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है।
जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि आज आज जो देश ऊंचाईयों को छू रहा वो उन्हीं की देन है और आज जब वोट बचाने और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई चल रही है, तब इंदिरा जी के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलकर लोकतंत्र की रक्षा करेगा।
जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा”* के नारों से जिला कार्यालय गुंजैयमान रहा।
मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नाईमुध्दीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि खूंटी विलसन तोपनो, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, जेम्स तोपनो,तलहा खां, अनीश मांझी, राय टुटी , रिगा टुटी, सवना टुटी, लुसा मुण्डा, सोमा मुण्डा, विनोद पहान , अजय टुटी, बिरसा पाहन, लोदो मुण्डा, सुकटा पाहन , एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *