ऐतिहासिक होगी रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली

                                                                                                                              लातेहार : भारतीय किसान संघ, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली ऐतिहासिक होगी और इसमें पूरे देश के लाखों किसान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि देश में खाद्यान्न सुरक्षा के साथ-साथ किसानों की भी सुरक्षा आवश्यक है। किसान मेहनत मजदूरी कर खाद्यान्न पैदा करते हैं, लेकिन आज भी किसानों की हालत जस की तस है। उन्होंने कहा कि संघ का नारा है कि देश के हम भंडार भरेंगे, लेकिन कीमत पूरी लेंगे। किसानों को अपनी उपज का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य अभी तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने 19 दिसंबर को प्रस्तावित इस रैली में भाग लेने की अपील की है। इस प्रेस वार्ता में प्रचार प्रमुख सह महामंत्री प्रकाश कुमार भी उपिस्थत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *