अरुण कुमार गुप्ता बने लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रांची महानगर प्रभारी,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर कई लोगों ने दी बधाई

गणादेश,रांची :लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता के निर्देशानुसार प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए दूसरी सूची में 15 नये पदाधिकारीयों का मनोनयन किये।

 रांची निवासी अरुण गुप्ता को झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची महानगर प्रभारी मनोनीत किए जाने पर श्री गुप्ता ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता, केन्द्रीय महासचिव सतीश गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किये। साथ ही उन्होंने पार्टी के प्रति अपना संकल्प को दोहराते हुए झारखंड प्रदेश संगठन को सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का भरोसा दिलाए।

प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव सतीश गांधी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू, बिहार प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राहुल सिंह, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष रामविलास साव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भगत, प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार शाह, हजारी प्रसाद मोदी, प्रियरंजन दास, प्रदेश मंत्री रामटहल नायक, मुकुल नायक,रांची जिला अध्यक्ष अशोक राम, प्रेमचंद साहू, नंदलाल साव, जागो साव, सोनल ठाकुर, सुशीला महतो,क्यूम अंसारी डॉ दानेश्वर, बेनी साहू, विश्वेश मिश्रा, परवेज आलम, मोहम्मद अजहर आलम, जुल्फान अंसारी सहित कई लोगों ने दी बधाई।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने श्री गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।नियुक्ति के बाद अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और लोकहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *