संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमिटी का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा

खूंटी : खूंटी में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमिटी को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जानकारी दी गई कि पंचायत, मंडल, प्रखंड, नगर एवं जिला स्तर पर कमिटी गठन के साथ-साथ अधिकांश बूथों पर बीएलए का गठन भी पूरा कर लिया गया है।

जिला कमिटी का गठन इस प्रकार है :
जिला अध्यक्ष के रूप में रवि मिश्रा नियुक्त किए गए हैं।

उपाध्यक्ष (7)
देवेन्द्र महतो, तैयव अंसारी, धर्मदास कन्डीर, विक्रम नाग, कुणाल कमल कच्छप, शशिकांत होरो एवं रविकांत मिश्रा

महासचिव (14)
प्रनीत तोपनो, अजय किशोर मुंडा, जुनैद अहमद, परवेज आलम, ऋतुराज झा, सामडोम तोपनो, गोपाल भगत, विलसन बोदरा, पौल भेंगरा, सोहेल अंसारी, मीनाक्षी टोपनो, दिलीप होरो, बन्धू गंझू एवं फिरोज आलम

सचिव (10)
करमदयाल प्रजापति, सान्धू पुर्ती, अनमोल होरो, श्रीमती उपल बहा सांगा, धुमेश लोहरा, पौलूस बारवा, सुमन देवी, नन्दलाल लोहरा, अजित पुर्ती एवं मोकिम अंसारी

बताया गया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उपाध्यक्षों को विधानसभा स्तर, महासचिवों को प्रखंड स्तर तथा सचिवों को मंडल स्तर पर कार्य करने का दायित्व दिया गया है। जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

नई कमिटी के गठन पर सांसद कालीचरण मुंडा, सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, पांडेया मुंडा, रामानंद तिवारी, प्रदेश सहकारिता समिति के नईमुद्दीन खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *