कांग्रेस कार्यालय में पंडित नेहरू की जयंती मनाई गई

रांची: प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहर लाल नहेरू की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गयी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
जयंती समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, आज हम उनके इस योगदान को कभी भुला नहीं सकते। पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश के गरीबों से प्रेम था, बच्चों से प्रेम था और सबसे बड़ी बात यह थी कि वो हमेशा देश के विकास के प्रति चितिंत रहते थे। इसी मनोभाव ने उन्हें महानता की उपाधि दी।
वक्ताओं कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित कर सकते हैं। वक्ताओं ने कहा कि आज हम एक ऐसे व्यक्ति का जन्म दिवस मना रहें हैं जो कि पूरे हिन्दुस्तान में खास करके सृजन के क्षेत्र में क्रमबद्धता के साथ कार्य किया तथा बोकारो एवं एच.ई.सी. इन्हीं की देन है।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सर्वश्री अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, डॉ एम0 तौसीफ, राजेश सिन्हा सन्नी, नेली नाथन, सुरेन राम, केदार पासवान, बेलस तिर्की, प्रभात कुमार, अजय सिंह, रमेश पांडेय, संजय कुमार ओझा, रश्मि चन्द्र, राजीव नारायण सिंह, रमन सिंह बंट्टी, अजहर इमाम, बिनोद साहु, धमेन्द्र सिंह, जाकिर हुसैन, बिनोद खलखो, सरताज हुसैन, अभय शंकर सिंह, राहुल दुबे, अमन, धमेन्द्र कुमार रिंकू, राज रजक, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *