मतगणना को लेकर कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

खूंटी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर० रॉनिटा के निर्देशानुसार नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत 23 फरवरी को होने वाले मतदान के पश्चात 27 फरवरी को निर्धारित मतगणना कार्य को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु मतगणना कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुरूप एनआईसी, खूँटी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत कंप्यूटराइज्ड रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। इस दौरान प्रभारी पदाधिकारी कार्मिक कोषांग-सह-जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रमोद राम एवं जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रथम रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतगणना कार्य हेतु प्रतिनियुक्त किए जाने वाले कर्मियों का चयन पारदर्शी प्रणाली के तहत किया गया। यह प्रक्रिया निर्वाचन कार्य में निष्पक्षता, गोपनीयता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *