नप चुनाव में कांग्रेस समर्थित बोदरा का जनसंपर्क अभियान,सांसद कालीचरण मुंडा सहित कई नेता हुए शामिल

खूंटी: नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में तथा सांसद कालीचरण मुंडा की अगुवाई में खूंटी नगर क्षेत्र में एक व्यापक जनसम्पर्क अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान आज़ाद रोड से लेकर भगत सिंह चौक, मेन रोड खूंटी और पिपरटोली होते हुए चुनाव कार्यालय तक जनसंपर्क यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग में कांग्रेस समर्थकों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। लोगों के बीच कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मनोनित बोदरा के समर्थन में उत्साह का माहौल रहा और कांग्रेस के पक्ष में नारे लगाए गए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और नगर पंचायत चुनाव को लेकर नीतियों, विचारों एवं विकास के दृष्टिकोण से अवगत कराना रहा। नागरिकों ने स्थानीय मुद्दों पर अपनी बात रखी और बदलाव की अपेक्षा जताई।
नगर पंचायत चुनाव 2026 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बोदरा को युवाओं, महिलाओं, मज़दूरों और व्यापारियों का समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरने वाले प्रत्याशी के रूप में देखे जा रहे हैं।
इस अवसर पर सांसद काली चरण मुंडा जी, सांसद प्रतिनिधि पाण्डेया मुंडा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि रेलवे रामानंद तिवारी,जुनैद खान, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौस, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन, विलसन बोदरा, ऋतुराज झा, शमशाद अंसारी, नईमुद्दीन खा, अजमत अंसारी, पिंटू अंसारी, इमरान ख़ान, गोपाल भगत, गोपाल भगत, साहिंद्र महतो,अनमोल होरो, मुनू देवी, सीमा देवी, सुमन देवी,सुनील बोदरा, जय साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *