छप्पन सेट पूजा पंडाल का वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने किया उद्घाटन

रांची:सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति छप्पन सेट में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा के पट रविवार की शाम राज्य के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डा.रामेश्वर उरांव ने खोला एवं आम लोगों के दर्शनार्थ पूजा पंडाल भी खोल दिया गया। मां दुर्गा के पट खुलते ही जय-जयकार से पूजा पंडाल गूंज उठा।अनावरण के उपरांत महिलाओं द्वारा सामूहिक आरती की गई जिसमें वित्त मंत्री के साथ  कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राहुल सिंह, श्रीमती शोभा सिंह, नरेन्द्र कुमार धोनी, संजीत यादव, अभिषेक साहू,दिलीप कुमार, मनोज सिंह,दिलीप ठाकुर,विजय गुप्ता,अभय सिंह, शशिकांत, मनोज तिवारी, अश्विनी कुमार सहित छप्पन सेट दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए एवं तत्पश्चात छप्पन सेट दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गौतम दूबे गोपी ने गणमान्य अतिथियों को माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
        इस मौके पर डा.रामेश्वर उरांव ने मां दुर्गा से राज्य में खुशहाली, विकास, सद्भावना, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की एवं पूरे हर्षोल्लास एवं शांति के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना किया है कि देश ही नहीं पूरी दुनिया में कोरोना जैसी महामारी फिर कभी ना हो।
     दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि नवरात्रि का त्योहार हर्षोल्लास, उमंग के साथ मनाया जाएगा,डांडिया का भी आयोजन किया जाएगा एवं भोग में खीर, खिचड़ी,पुड़ी चना हलवा अलग अलग दिन लगाया जाएगा।
      पूजा समिति के अध्यक्ष गौतम दूबे गोपी ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा नेपाल हाउस व अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा 1967 में दुर्गा पूजा छोटे से स्वरूप में शुरू किया गया था जो आज एक भव्य रूप ले चुका है और जो लोग भी यहां से सेवानिवृत्त होकर चले गए हैं उनके परिवार और बच्चे आज भी पूजा पंडाल देखने अवश्य आते हैं।इस वर्ष 60 फीट ऊंचा काल्पनिक मंदिर का निर्माण किया गया है जिसके शीर्ष पर भगवान शिव अपनी जटा से मां गंगा को निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। आकर्षक विद्युत सज्जा,साउण्ड सिस्टम एवं बंगाल का ताशा पार्टी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *