मछली मारने को लेकर विवाद में हुई जमकर मारपीट, मरा समझ कर जमीन में गाड़ दिया, फिर भी जिंदा रहा

लोहरदगा: लोहरदगा में अजीबोगरीब घटना सामने आई है। मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक शख्स को मरा हुआ समझ कर उसे जमीन में दफन कर दिया। लेकिन वह शख्स कई घंटे तक जिंदा रहा। गंभीर अवस्था में उसे ईलाज के लिए हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। मामला लोहरदगा के कुडू का है। जहां हमीद नगर स्थित जोभी तालाब में मछली मारने को लेकर विवाद हुआ. इस विवाद में स्थानीय युवक शहबाज अंसारी की कई लोगों ने जमकर पिटाई की. इसके बाद उसे मरा हुआ समझकर जमीन में दफन कर दिया। परिजनों ने तलाश कर पता लगाया। फिर उसे निकालकर हॉस्पीटल में भर्ती कराया। इस मामले को लेकर शहबाज की पत्नी मुसरथ खातून ने कुडू थानामें पांच लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *