हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार में सात हजार करोड़ रुपए का हुआ है घोटाला : नीलकंठ मुंडा

खूंटी:कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकाने पर आईटी रेड में मिले करोड़ों रुपए पर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस और झामुमो पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकाने पर आईटी की छापेमारी में अबतक तीन सौ करोड़ रुपए से अधिक बरामद हो चुका है और यह आंकड़ा चार सौ करोड़ के पर जा सकता है। यह सारा पैसा काला धन है। इस पर कांग्रेस के शीर्ष नेता अबतक मौन हैं। यह सारा पैसा भ्रष्टाचार का है। कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है।
श्री मुंडा ने कहा कि वर्तमान की हेमंत सोरेन की सरकार में लगभग सात हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। बीते चार सालों के अंदर सभी विभागों में घोटाला हुआ है। यह सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने जेब भरने का काम कर रही है। झारखंड प्रदेश में घोटाला खरनाक स्थिति बनी हुई है,इससे यहां की जनता को शर्मिंदगी हो रहा है।
यह गठबंधन की सरकार पूरे देश में झारखंड को घोटाला के मामले में बदनाम कर रही है।
राज्य की जनता यह सब देख रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस,झामुमो,राजद जांच एजेंसी पर संदेह करने का काम करती है।
आईटी रेड में इतने सारे रुपए मिलने से यह साफ प्रतीत होता है की हेमंत सोरेन की गठबंधन की सरकार में किस हद तक भ्रष्टाचार है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प है न हम किसी को खाने देंगे और न ही खुद खायेंगे। भाजपा भ्रष्टचार को बर्दास्त नहीं करेगी।
भ्रष्टाचारियों को खोज निकालने का काम करेंगे।
राज्य के रुपए को राज्य के निर्माण में काम करें न की अपनी जेब भरने का काम करें। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो,अनूप साहू,महावीर सहित कई भाजपा के नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *