10 और 11अक्टूबर को रांची के कैपिटल होटल में फैशन प्वाइन का एक्सपो

रांची: राजधानी रांची के कैपिटल हिल होटल में  10 और 11 अक्टूबर को फैशन प्वाइंट द्वारा मल्टी डिजाइनर शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली,मुंबई,कोलकाता सहित अन्य महानगरों में निर्मित अत्याधुनिक फैंसी डिजाइन के कपड़े और ज्वेलरी का स्टॉल लगाया जाएगा। इस मेला का उद्घाटन राज्यसभा सांसद महुआ माजी करेंगी। आयोजक रीना अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिवाली और शादी के सिज़न को देखते हुए रांची वासियों के लिए फैशन प्वाइंट की नई पेशकश है।  इस मेला में हर एक रेंज के कलेक्शन लोगों को मिलेगा । यहाँ आप कस्टमाईज कर के भी ज्वेलरी  एवं परिधान बनवा सकते हैं। इस  फेयर में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर कारण जोहर का ब्रांड  त्यानी ज्वेलरी के अत्याधुनिक डिजाइन रांची वासियों के लिए लाया जा रहा है।
इनके हाथों से बने 22 कैरेट गोल्ड और सर्टिफाइड डायमंड पोलकी आकर्षण का केन्द्र है। उन्होंने कहा कि दुबई फैशन वीक डिज़ाइनर अलबारी  रांची वासियो के लिए अपने बेस्ट कलेक्शन्स लेकर आ रही हैँ। शादी के लिए सभी ड्रेसेस इनसे कस्टमाईज़ करके बनवाये जा सकते हैँ. नए तर्ज पर फैशन प्वाइंट  राँची वासियों के लिए लेकर आ रहा है  प्रीमियम डिजाइनर एकपो बिल्कुल नए अंदाज में दिखेगा।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड मे पहली बार सीधे बांग्लादेश से बुटीक डिजाइनर ड्रीम वेव बाय सिम्मी जामदानी साड़ी एवं ज्वेलरी लेकर आ रही हैँ। जिनकी साड़ीयाँ बांग्लादेश एवं पश्चिम बंगाल मे काफ़ी पसंद की जाती हैँ। रांची वासियो के लिए स्पेशल साड़ी के कलेक्शन यहाँ उपलब्ध होंगे। घर के साज-सज्जा की विस्तृत रेंज यहाँ उपलब्ध होगी। यहाँ साड़ियों की भी पूरी रेंज उपलब्ध होगी। तस्सर साड़ी, सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ी, कांजीवरम साड़ी, रेऑन साड़ी और भी कई तरह की साड़ियाँ यहाँ मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *