खूंटी में स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन, 25 यूनिट रक्त संग्रह

खूंटी : सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी  द्वारा बहुउद्देशीय भवन, तिरला संकुल संगठन, खूंटी सदर में स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीषा सांचा ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में DMMU के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न प्रखंडों से आए सखी मंडल की दीदियों और अन्य कैडरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने संबोधन में डॉ. उरांव ने रक्तदान को महादान बताते हुए स्वस्थ लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीषा सांचा ने भी अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि JSLPS सामाजिक दायित्वों के तहत इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहा है और भविष्य में भी प्रखंड स्तर पर ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।
शिविर के दौरान कुल 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। खास बात यह रही कि 9 महिलाओं ने भी आगे आकर रक्तदान किया, जो समाज के लिए सराहनीय पहल मानी जा रही है। काउंसलर निशांत झा ने रक्तदाताओं को आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
रक्तदान करने वालों में बिनीता तिर्की, अजित सुशील बा, रमेश नायक, समीरन कुमार, बिमल गुलशन एक्का, जयमशीह मुंडू, पुष्पा देवी, बिरंग कांडी, पास्कर कांडी सहित अन्य शामिल रहे। कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
शिविर को सफल बनाने में जिला प्रबंधक रमेश नायक, चंदन कुमार (BPM, अड़की), सुषमा दीवार (BPM, मुरहू), ब्रजबीन कुमार, विजेंद्र कुमार सहित सदर अस्पताल के सुशांत कुमार, कोमल कुमारी, सुनीता देवी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *