झारखंड के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे कोलकाता, निलंबित तीनों विधायकों से की मुलाकात

रांची :प्रोफेसर रिजवान अली अंसारी एवं हाजी अख्तर साहब के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित एक डेलीगेशन जामताड़ा विधायक सह हज कमिटी के चेयरमैन डॉक्टर इरफान अंसारी विधायक राजेश कच्छप एवं विधायक नमन बिक्सेल कौनगाड़ी से मिलने कोलकाता पहुंचे। मौके पर प्रोफेसर साहब ने कहा कि आप लोग बेकसूर हैं और यह बात अब समस्त झारखंड के लोग समझ रहे हैं। एक साजिश के तहत आप लोगों को फसाया गया था जिसे अब जनता बखूबी समझ रही है। वक्त आने पर ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। हाजी साहब ने कहा कि आप लोगों की कमी झारखंड वाले को खल रही है। हम सभी लोग दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द आप लोग झारखंड लौट जाएं। आप लोग हमेशा से मुखर होकर हम लोगों की आवाज उठाने का काम किए हैं।
मौके पर विधायक लोगों ने कहा कि आप लोगों को अब चिंता करने की बात नहीं है क्योंकि हम लोग बहुत जल्द झारखंड आ रहे हैं। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। जब हम लोगों ने गलत किया ही नहीं है तो हमें डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम लोग बेदाग झारखंड लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *