केंद्रीय इस्पात सचिव ने किया बीएसएल प्लांट का दौरा
बोकारो – भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात सचिव संदीप पौंडिंक बोकारो पहुंचे उनके साथ इस्पात मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सह वित्तीय सलाहकार आशीष चटर्जी ,संयुक्त सचिव अभिजीत नरेन्द्र,सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश, तकनीक प्रोजेक्ट एंड रॉ मटेरियल के निर्देशक एम आर गुप्ता भी आए ।इस दौरान बीएसएल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया ।इस्पात सचिव ने इस्पात भवन में मॉडल रूम में प्लांट के ले आउट का अवलोकन उपरांत प्लांट भ्रमण के दौरान सिंटर प्लांट 2 का प्रोजेक्ट साइट,सीसीएस ओर कोल्ड रॉलिंग मिल 3 का भी निरीक्षण किया ।बोकारो निवास में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने बीएसएल के उत्पादन की जानकारी ली साथ ही सुरक्षा पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया ।



