मुरहू में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लाभुकों के बीच कंबल, धोती-साड़ी का वितरण

खूंटी: मुरहू के गोड़ाटोली  पंचायत में भी आपकी योजना- आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत आयोजित  शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे। इन स्टाॅलों पर ग्रामीणों से संबंधित विभाग के तहत संचालित योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर यथासंभव आन द स्पाॅट  निराकरण किया गया।  साथ ही संचालित सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
  मौके पर मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी व  अंचलाधिकारी  ने सभी स्टॉल का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ले रहे थे। साथ ही आवेदनों का  प्राथमिकता के तहत यथाशीघ्र संभव  निष्पादन का निर्देश दे रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के पदाधिकारियों  द्वारा  ग्रामीणों को  सरकार द्वारा  संचालित लोक कल्याणकारी  योजनाओं  की जानकारी देते हुए योजनाओं से लाभ प्राप्त करने  की अपील की।
मौके पर लाभुकों के बीच कंबल और धोती-साड़ी का वितरण  किया गया।

कार्यक्रम  स्थल पर  लगे विभिन्न विभागों  के लगे  स्टालों  पर आम लोगों को सरकार  द्वारा  संचालित  मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्रामीण योजना, सर्वजन पेंशन योजना, हरा राशन कार्ड, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान आदि योजनाओं की लोगों को जानकारी दी गयी। साथ ही लोगों से आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में आकर योजनाओं का लाभ अपील की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *