सेवानिवृत्ति पर समाहरणालय में किया गया विदाई समारोह का आयोजन

रांची:प्रशासी पदाधिकारी पुष्पा खोरेन तिर्की और प्रधान लिपिक सुनील कुमार वर्मा बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने प्रशासी पदाधिकारी पुष्पा खोरेन तिर्की और प्रधान लिपिक सुनील कुमार वर्मा को पुष्प गुच्छ एवं अन्य उपहार सामग्री देकर सम्मानित किया। जिला नजारत उप समाहर्त्ता केवल कृष्ण अग्रवाल एवं संबंधित कार्यालय कर्मियों ने भी श्रीमती पुष्पा खोरेन तिर्की और सुनील कुमार वर्मा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त पदाधिकारी/कर्मी को सेवानिवृत्ति एवं पेंशन से संबंधित दस्तावेज सौंपे गये।
विदाई समारोह में श्रीमती पुष्पा खोरेन तिर्की और श्री सुनील कुमार वर्मा ने कार्यानुभव साझा किये। श्रीमती पुष्पा खोरेन तिर्की ने 40 वर्ष से ज्यादा और श्री सुनील कुमार वर्मा ने लगभग 38 साल अपनी सेवा दी।
विदाई समारोह के दौरान उपायुक्त पुष्पा खोरेन तिर्की और श्री सुनील कुमार वर्मा के सेवाकाल खंड की सराहना की। उन्होंने कहा कि 40 और 38 साल बहुत बड़ा समय होता, इस दौरान सेवा के सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंचना आसान नहीं था, आप दोनों की सेवा निर्विवाद रही और आपने अपनी दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन किया। उपायुक्त ने कहा कि आप लोगों के पूरे सेवा कालखंड की हृदय से सराहना करता हूं। नये प्रशासी पदाधिकारी रवि भूषण दुबे को भी उपायुक्त ने शुभकामनाएं दी। उपायुक्त ने कहा कि सभी सरकारी परियोजनाओं का पहला पायदान हमारे बीच से ही शुरु होता है, फाइलों पर जो भी प्रस्ताव अधिकारी को दें उसे लेकर गंभीर रहें, इससे बड़ी संख्या में लोग प्रभातिव होते हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अपनी कार्य कुशलता बढ़ाते रहें। अनुशासन के साथ ससमय अपने कार्य निष्पादित करें, अपनी कर्मठता और दायित्वों का सही तहर से निर्वहन कर रांची को देश में अग्रणी जिला के रुप में स्थापित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *