रक्षा बंधन और ओनम त्योहार पर पीएम मोदी ने देश की बहनों को दिया उपहार: आरती कुजूर

रांची : भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेकों योजना का विस्तार किया है, जिसके लिए देश की सभी महिलाओं के तरफ से भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा धन्यवाद करती है।
श्रीमती कुजूर ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि रक्षा बंधन और ओनम त्योहार के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बहनों को उपहार दिया है।
श्रीमती कुजूर ने कहा कि मोदी ने उज्जवला योजना के लाभार्थी बहनों को 400 रुपए प्रति सिलिंडर सस्ता कर महिलाओं को बड़ी राहत दी है जिसके लिए हम झारखंड प्रदेश की बहनें आभार प्रकट करते है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से कई ऐसी योजनाएं जो महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर महिला केंद्रित योजनाएं चली है। उज्वला योजना के तहत वर्तमान में 33 करोड़ एलपीजी घरेलू कनेक्शन के लाभार्थी हैं।उसमें से 9.6 करोड़ उज्ज्वल लाभार्थी हैं। और अब मोदी सरकार ने फिर से घोषणा किया है की 75 लाख महिला लाभुकों को उज्ज्वला योजना के तहत देने का लक्ष्य निर्धारित की गई है। देश भर में उज्ज्वला योजना की कुल लाभुक बहनों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी, यह देश के विकास में गति देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य है।
भाजपा नेत्री आरती सिंह ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार देश की बहनों को सशक्त करने के लिए अनेकों योजनाएं निकल रहे हैं, दूसरी ओर हमारे राज्य की हेमंत सरकार में हर रोज महिलाओं के साथ दुष्कर्म,घरेलू उत्पीड़न, डायन हत्या जैसे घटनाएं हो रही है, यह काफी चिंतनीय विषय है।
प्रेसवार्ता में मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मंजुलता दुबे भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *