संकल्प यात्रा के समापन में मंडार से दस हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की होगी उपस्थिति: सन्नी टोप्पो

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा चलाए जा रहे राज्य व्यापी संकल्प यात्रा का समापन 28अक्टूबर को हरमू मैदान में होना निर्धारित है। समापन में रांची,हटिया, कांके,मांडर,खिजरी और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता एवम कार्यकर्ता शामिल होंगे।प्रदेश के 263प्रखंडों एवम 49नगर निकायों से कुल 312कलश रांची पहुंचेगा।17अगस्त से प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री बाबूलाल के नेतृत्व में संकल्प यात्रा प्रारंभ हुई थी जिसका समापन28अक्टूबर को होगा। वहीं मंडार विधानसभा क्षेत्र की बात की जाय तो यहां से करीब दस हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं का पहुंचने का अनुमान है। मंडार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का कद्दावर नेता सन्नी टोप्पो इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा में हरमू मैदान पूरी तरह से कमल ही कमल दिखेगा। इतनी अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ होगी की हरमू मैदान छोटा पड़ जाएगा।
भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने कहा कि वर्तमान की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ सभी वर्गों में गुस्सा है। यह सरकार प्रारंभकाल से आरोपों से घिरी हुई है। तमाम सरकारी कार्यालयों में लूट की पूरी छूट है। सभी जगहों पर भ्रष्टाचार का आलम है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राज्यव्यापी संकल्प यात्रा को पूरे प्रदेश में अपार जन समर्थन मिला है और इसका परिणाम आने वाले लोकसभा चुनाव में दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *