रामगढ़ में थम गया चुनावी शोर,बजरंग महतो, सुनीता चौधरी या फिर कोई और…

रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव प्रचार शनिवार की शाम थम गया। यहां पर मतदान 27फरवरी को है। 405 पोलिंग स्टेशन और 18 लाख 85 हजार मतदाता उप चुनाव में अपने विधायक का चयन करेंगे।
चुनावी मैदान में खड़े सभी 18प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में जनता को अपने पक्ष में करने के लिए जमकर पसीना बहाया।
सभी ने अपने अपने जीत के दावे भी किए। इस उप चुनाव में मुख्य मुकाबला आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी और कांग्रेस के प्रत्याशी बजरंग महतो के बीच देखा जा रहा है। वैसे झारखंड पार्टी से संतोष कुमार महतो भी काम नहीं हैं,उनका भी विधानसभा के कई क्षेत्रों में बेहतर जन समर्थन दिख रहा है। कई गांवों में लोगों की राय संतोष कुमार महतो के प्रति दिखा। उप चुनाव में कुछ भी हो सकता है। आजसू और कांग्रेस दोनों तरफ से
तन मन और धन का जमकर उपयोग हुआ है। दोनों दल में परिवारवाद का भी आरोप है। रामगढ़ की जनता कुछ हटकर भी फैसला ले सकती है। ऐसी स्थिति में  उप चुनाव में कहीं तीसरा बाजी नहीं मार ले जाए।
उधर कांग्रेस के प्रत्याशी बजरंग महतो को जिताने के लिए सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पूरी टीम लगी हुई है। रामगढ़ उप चुनाव परिणाम सीएम हेमंत सोरेन के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। इसका परिणाम 2024 लोकसभा का सेमीफाइनल देखा जा रहा है। इसलिए रामगढ़ उप चुनाव परिणाम चौकाने वाला भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *