हजारीबाग के डूंगरमल जैन को मिला सेवा क्षेत्र का “सेवा रत्न” पुरस्कार

हजारीबाग :राजनीति का अखाड़ा हो अथवा खेल की कोई प्रतिस्पर्धा हो,हजारीबाग की धरती ने हमेशा राष्ट्रीय स्तर के महारथियों को जन्म देकर नगरवासियों का सदैव मान बढ़ाया है।इसी क्रम में इस बार सेवा के क्षेत्र में हजारीबाग के गौरव बढ़ाने वाला एक और आयाम जुड़ गया है।

सेवा क्षेत्र की भारत उदयपुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय संस्था नारायण सेवा संस्थान ने इस वर्ष अपने सबसे बड़े सम्मान”सेवा रत्न”,हजारीबाग के डूंगरमल जैन को दिया है।यही नहीं सोने पे सुहागा की तर्ज पर एक और अंतरराष्ट्रीय संस्था “तारा संस्थान” ने भी उन्हें ही समूचे झारखंड प्रांत के लिए “ऑल टाइम प्रेसिडेंट” मनोनीत किया है। यह पुरुस्कार उन्हें उदयपुर राजस्थान तारा संस्थान के आलीशान हाल में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना गोयल ने खुद से प्रदान किया।

इससे से हजारीबाग के लोग बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे। युवा मंडल मटवारी के अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह,अखंड ज्योति के संचालक संजय सिन्हा,महिला मंडल संचालिका संगीता गोस्वामी ने श्री जैन को बधाई संदेश भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *