गैस और धड़कन की बीमारी को हल्के में न ले, तत्काल ईसीजी जरूर कराएं : डॉ एसके पाल

रांची : वार्ड हार्ट डे पर राजधानी रांची के केसी राय मेमोरियल अस्पताल में निशुल्क हृदय जांच शिविर लगाया गया। साथ ही लोगों को दवा भी दी गई। वहीं मीडिया से बात करते हुए डॉ. एसके पाल,डॉ. अनुपम कुमार सिंह और डॉ विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया में लोगों को हार्ट की बीमारी सबसे अधिक हो रही है। गैस और तेज धड़कन की बीमारी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। कुछ नहीं हो तो ईसीजी जरूर करा ले। इसके कई लक्षण है।

लोगों को इसके बीमारी से बचने के लिए जागरुकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि हार्ट की बीमारी से बचाव के लिए एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी है। रोज सुबह पैदल चले,सिकिलिंग करे और योगा करने से इस बीमारी से बचाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि ओवरवेट और स्मोकिंग हार्ट की बीमारी आने का संकेत देता है डायबटीज मरीजों को एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। प्रीडायबिटीज के दौर में सुगर कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इलाज का मतलब दवाई नहीं एक्सरसाइज भी होता है। लोगों के बीच हार्ट की बीमारी रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी है।
डॉक्टर अनुपम ने कहा कि सबसे पहले सितंबर दो हजार को वर्ल्ड हॉट डे मनाया गया। उसके बाद हर संडे सितंबर को हार्ड डे मनाने का फैसला लिया गया। 29 सितंबर को हर साल वर्ल्ड हार्ट डे मनाने का फैसला लिया गया। इस दिन हार्ट और हार्ट की बीमारी के बारे में चर्चा किया जाता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हार्ट अटैक की बीमारी आम बात हो गई है और सबसे अधिक हो रही है।हार्ट की बीमारी का इलाज है। आज के समय में कोई भी बीमारी लाइलाज नहीं है।
डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने कहा कि वर्ल्ड हार्ट डे पर केसी राय मेमोरियल में एक दिन का निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। इसमें करीब एक सौ पेसेन्ट आए। शिविर में कई मरीज हार्ट की बीमारी के थे। दो तीन मरीजों को एंजियोग्राफी की सलाह दिया गया। तीन चार मरीज गैस की समस्या बता रहे थे।
उन्होंने कहा कि बार बार चाकर आना,चलने में सांस फूलने की शिकायत आने पर तत्काल जांच कराना चाहिए। प्रेसवार्ता प्रवीण और धीरेंद्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *