तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन,विधायक कल्पना सोरेन,राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर परिवार के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने दिवंगत तृषा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन रहा। उपस्थित लोगों ने शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


