स्व कार्तिक उरांव जयंती सह जतरा 24 को
रांची: इटकी के तरगड़ी गांव स्थित जुमरा मैदान में आगामी 24 नवंबर को स्व कार्तिक उरांव जयंती सह जतरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जतरा संचालन समिति के संयोजक मंटू केरकेट्टा ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव होंगी. उन्होंने पड़हा राजा, महतो, पहान, दीवान, कोटवार और पाइनभरा सहित क्षेत्र के लोगों से हजारों की संख्या में पारंपरिक वेशभूषा में ढोल, नगाड़ा और मांदर के साथ खोड़ा दल लेकर जतरा में शामिल होने की अपील की है.

