नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके दिल्ली आवास पर प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट ने दी बधाई

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ राजेश गुप्ता छोटू गुमला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रोशन बरुआ,संतोष गुप्ता देवघर के दिनेशानंद झा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को उनके दिल्ली आवास पर मिलकर बधाई  एवं शुभकामनाएं दी है।
कांग्रेस नेताओं ने उन्हें झारखंड आने का निमंत्रण भी दिया है। उनके आवास पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मल्लिका अर्जुन खड़के जैसे अनुभवी और शांत चित्त नेता के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस जनों में एवं देश के आम लोगों में काफी उत्साह का संचार हो रहा है। आने वाले हर चुनौतियों का मुकाबला मलिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के सहयोग से किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा आने वाले हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव में कांग्रेस पार्टी सफलता हासिल करेगी एवं मल्लिका अर्जुन खड़गे का सबल नेतृत्व एवं राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा 2024 के लिए जनमानस का विश्वास हासिल करेगी तो वहीं दूसरी तरफ सांगठनिक तौर पर भी जमुनी कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलेगी। झारखण्ड से गये कांग्रेस नेताओं ने झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं पीआरओ प्रकाश जोशी से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *