रामगढ़ उप चुनाव की तर्ज पर ही डुमरी उप चुनाव लड़ा जाएगा : सुदेश महतो

रांची: डुमरी उप चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीति हलचल तेज हो गई है। एनडीए मजबूती से तैयारी में जुट गई है। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और झारखंड भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई की अध्यक्षता में एनडीए की बैठक हुई।

इसमें आजसू प्रमुख सुदेश महतो,विधायक लंबोदर महतो और प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत शामिल हुए। बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई है। साथ ही चुनाव जीतने पर रणनीति बनी। बैठक के बाद मीडिया से बाहर निकलने के क्रम में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि रामगढ़ उप चुनाव की तरह ही हम लोग डुमरी उप चुनाव लडेंगे और जीतेंगे। डुमरी विधानसभा उप चुनाव एनडीए लड़ेगी। वहीं उम्मीदवार के नाम पर कहा कि आज की बैठक में इसका फैसला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *