डॉ अमित कुमार बने प्रबुद्ध इकाई के प्रदेश संयोजक

रांची:भारत तिब्बत सहयोग मंच, झारखंड प्रांत की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रधान ने मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के उपस्थिति डॉ अमित कुमार को मंच के प्रबुद्ध इकाई का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है। डॉ अमित कुमार रांची विश्वविद्यालय, राँची के अंतर्गत मारवाड़ी कॉलेज में कार्यरत हैं।
इस अवसर पर स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा मंच आशा करती है कि डॉ अमित कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में मंच का संगठनात्मक कार्य तेजी से होगा।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक तथा भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक माननीय इंद्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय महामंत्री माननीय श्री पंकज गोयल जी के नेतृत्व में पिछले 24 वर्षों से पूरे देश भर में तेजी से कार्य चल रहा है। जैसे तिब्बत की आजादी, कैलाश-मानसरोवर की मुक्ति एवं चीन के कब्जे से भारत के क्षेत्र को वापस लेने के लिए देश विदेश के मंचों पर आवाज उठाना और चीन के दादागिरी को बंद करना मुख्य उद्देश्य है। मंच का रजत जयंती समारोह आगामी 05 मई 2023 हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित होने जा रही है, जिसके लिए पूरे देश भर में विशेष उत्साह बना हुआ है और झारखंड प्रांत से भी अच्छे संख्या में लोग धर्मशाला जाएंगे।

इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यनंद जी महाराज , क्षेत्रीय संयोजक संजय मिनोचा , झारखंड प्रांत के अध्यक्ष संजय प्रधान , युवा इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष रोहित शारदा महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता सोनी , रमेश बर्मन ,रिंकू तमांग ,कुमुद पांडे ,नवेंदु उपाध्याय साहित्य अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *