शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबियत बिगड़ी,चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी

रांची: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की और हालचाल जाना। 
डॉक्टरों की इजाजत के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को विशेष विमान से चेन्नई शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि पिछले कई दिनों से जगरनाथ महतो बीमार चल रहे थे। आज सुबह तीन बजे फिर तबीयत उनकी बिगड़ गयी थी जिसके बाद रांची के पारस हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट कराया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *