हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी को लेकर जिला ग्रामीण कांग्रेस ने की बैठक

रांची: रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी संबंधी महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष डाॅ राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह रांची जिला प्रभारी शिव कुमार भगत ने सभी प्रखंड प्रभारियों को आह्वान किया कि भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को विस्तारित करने हेतु हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को गांव-टोला, बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लें और गांव-घर में सबों को इससे जोड़ने का काम करें।
बैठक में उपस्थित प्रदेश सचिव गोपाल प्रसाद ने नये पुराने सभी कांग्रेसियों को जोड़कर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
प्रखंड प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए रांची जिला अध्यक्ष डाॅ राकेश किरण महतो ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। डाॅ महतो ने बताया कि हाथ से हाथ जोडो अभियान एक जन संवाद कार्यक्रम है जो भारत जोड़ो यात्रा का विस्तारित अभियान है। यह अभियान निरंतर दो महीनों तक चलेगा। जो प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर होगा। पदयात्रा का नेतृत्व प्रखंड स्तर कांग्रेस कमिटी द्वारा किया जाएगा।
डाॅ महतो ने बताया कि यात्रा का मूल उद्देश्य श्री राहुल गांधी जी के संदेश को डोर टू डोर पहंचाना, मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट बांटना और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी बैठक के प्रारंभ में डाॅ इलियास मजीद ने भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पृष्ठभूमि और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

बैठक प्रदेश सचिव श्री खगेन्द्र चन्द्र महतो ने भी संबोधित किया।
धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय प्रभारी संजय कुमार ने दिया।
बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला प्रभारी महासचिव शिव कुमार भगत, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, प्रदेश सचिव गोपाल प्रसाद, खगेन्द्र चन्द्र महतो, डाॅ इलियास मजीद, संजय कुमार, जफर इमाम, अंजू, मिनू सिंह, रीता चैधरी, रश्मि चन्द्र पिंगुवा, गौरी शंकर महतो, अब्दूस सलाम, माधो कच्छप, किशोर नायक, चंदन बैठा, अफताब आलम, गुलजार अहमद, निशिकांत गंझू, ज्ञान अहीर, अशफाक आलम सहित अन्य कंाग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *