प्रधानमंत्री मन की बात गैर राजनीतिक कार्यक्रम है :दीपक प्रकाश

हज़ारीबाग: शुक्रवार को भाजपा द्वारा आयोजित एक दिवसीय पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय कार्मेल स्कूल के निकट होटल पैराडाइस रिसोर्ट में हुआ।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश,पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव,आई०टी सेल प्रदेश संयोजक राहुल अवस्थी, सांसद जयंत सिन्हा,सदर विधायक मनीष जायसवाल,
पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,महापौर रौशनी तिर्की,जिलाध्यक्ष अशोक यादव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष/ दोनों मंडल महामंत्री,सभी मंडल संयोजक मन की बात,सभी मंडल प्रभारी,सभी मंडल से आई०टी सेल संयोजक,सभी मंडल से सोशल मिडिया संयोजक,सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं सभी मोर्चा के दोनों जिला महामंत्री,आई०टी सेल जिला संयोजक,मन की बात जिला संयोजक,सोशल मीडिया जिला संयोजक मुख्य रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुवात वंदेमातरम गीत गाकर व पंडित जी व दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीपप्रज्वलन कर की गई।वहीं मुख्यातिथि दीपक प्रकाश को जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने शॉल व बुके देकर सम्मानित किया।वहीं सभी मंचासीन अतिथियों को बुके व शॉल देकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।मुख्यातिथि दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम गैर राजनीतिक कार्यक्रम है।आज विश्व मे सबसे अधिक सुनने वाला कार्यक्रम मन की बात लोगों के बीच काफी सुना जा रहा है।विदेशों में मन की बात कार्यक्रम को लेकर छात्रों के द्वारा रिसर्च किया जा रहा है आखिर कम समय मे ये कार्यक्रम इतना लोकप्रिय कैसे हो सकता है इसको लेकर विश्व मे चर्चा का विषय बना हुआ है।श्री प्रकाश ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर तक अधिक से अधिक संख्या में और भी बृहद पैमाने पर हो इसकी चिंता कार्यकर्ताओं को करनी होगी।श्री प्रकाश ने जिले भर से आए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।बूथ स्तर तक संगठन को और भी शशक्त कैसे बने इसको लेकर मंडल अध्यक्षों,मंडल प्रभारियों, जिला पदाधिकारीयों,सांसद,विधायक को दिशा निर्देश दिया।वहीं सांसद जयंत सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संगठन पर विशेष रूप से चर्चा किया।उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी उभर कर देश और दुनिया के सामने खड़ी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो योजना चलाई जा रही उसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।वहीं सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आगमी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले हम जिले के सभी विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़े इसकी चिंता हम सबों को करनी है।और हज़ारीबाग में फिर से कमल खिलाना है।और नरेंद्र मोदी के हाथों को और देश को मजबूत बनाना है।अभी से ही कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को और भी मजबूत बनाने को लेकर अभी से ही कार्य मे लग जाए।पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव,महापौर रौशनी तिर्की,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने भी अपनी बातों को रखा।वहीं आई०टी सेल प्रदेश संयोजक राहुल अवस्थी ने एल०ई०डी टीवी के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच तीन मिनट का मन की बात प्रेजेंटेशन वीडियो पेश किया।मंच संचालन जिला महामंत्री सुनील साहू व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने किया।वहीं जिले भर के सभी प्राइवेट,सरकारी स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बातों को सुना।उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *