दिशुम गुरु शिबू सोरेन जन जन के नेता थे : बैद्यनाथ राम
रांची : पूर्व मंत्री शिबू सोरेन के निधन से लातेहार जिले में भी शोक की लहर है। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री सह झामुमो के केन्द्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त किया। साथ ही कहा कि गुरु जी जैसा नेता झारखंड सहित पूरे भारत में नहीं होगा। वे झारखंड ही नहीं पूरे भारत के आदिवासियों के प्रणेता थे। झारखंड में आदिवासी-मूलवासियों के लोकप्रिय नेता थे। वे आंदोलन और संघर्ष के बल पर दिशुम गुरु बने। उनके जीवन संघर्ष की यात्रा ने हम सबको आंदोलन करने की प्रेरणा दी है। पूरा झारखंड उनके योगदान का ऋणी रहेगा। झारखंड में जब भी झारखंडी अस्मिता और आंदोलन का जिक्र होगा गुरु जी के नाम के बिना अधूरा रहेगा। हम सब मिलकर इनके आंदोलन और नए झारखंड की परिकल्पना को पूर्ण करेंगे



