शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में राहुल गांधी,मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेता पहुंचेंगे

रांची : झारखंड के महानायक पूर्व शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार रामगढ़ स्थित नेमरा गांव में होगा। अंतिम संस्कार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी,पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल सहित कई नेता रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचेंगे।इसके अलावा झारखंड और बिहार से भी कई नेता पहुंचेंगे। नेमर गांव में शाम तीन बजे शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले रांची में विधानसभा और पार्टी कार्यालय में पार्थिव शरीर लाया जाएगा, जहां लोग अंतिम दर्शन करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मोरबादी मैदान स्थित आवास पर हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मोरबादी मैदान स्थित उनके आवास पर लाया गया। जहां पर हजारों की संख्या में लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान झारखंड सरकार के सभी मंत्री,विधायक,पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा भाजपा,आजसू, अन्य दल के नेता भी बड़ी संख्या में वहाँ पहुंच कर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *