पुलिस कैंटीन का सांसद संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएसन परिसर में सांसद मद से निर्मित कैंटीन का उद्घाटन रविवार को सांसद संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ किया गया और नारियल फोड़ा गया।
मौके पर सांसद संजय सेठ ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा समाज में अनुशासन रहे यह आपके ऊपर बड़ी जिम्मेवारी है। हमारे समाज में बहुत बड़ा जहर घुल रहा है। आने वाली पीढ़ी नशाखोर नहीं हो इसको रोकने के लिए आप लोगों की बड़ी जिम्मेवारी है। आज पंजाब की हालत देखिए, जो पूरे देश को खिलाता था,वहां पर कैंसर के मरीज अधिक हो रहे हैं। वहां से कैंसर स्पेशल ट्रेन चलती है,उसमे भी सीट नहीं मिलती है।
इसलिए झारखंड में नशा के खिलाफ समाज में जागरूक और नशा के खिलाफ संकल्प लेने की जरूरत है। आपके बदौलत ही गांव, देश सुरक्षित है। सांसद ने कहा कि देश के सैनिकों के बीच पीएम मोदी दिवाली और होली मनाते हैं, उनमें आत्मविश्वास जागते हैं। भारत माता की रक्षा के लिए आपलोग हमेशा तैयार रहते हैं। पुलिस को अच्छे जीवन के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसलिए मैंने अपने सांसद मद से पुलिस एसोसिएशन में कैंटीन के लिए भवन निर्माण करवाया है। साथ ही आने वाले समय में कार्यालय भवन और एक एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 2047 तक दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र भारत होगा। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। दुनिया सोचती थी की भारत कोरोना में बर्बाद हो जाएगा।लेकिन हमने दुनिया को वैक्सीन दिया।
सांसद ने उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने और नशा के खिलाफ शपथ दिलाया।
वहीं भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि यह परिसर धीरे धीरे सभी सुविधाओं से लैस हो रही है। लेकिन अभी भी परिसर के अंदर पुराने जमाने का खपरेल नजर आ रहा है। जबकि पीएम मोदी पूरे देश में सभी कच्चे मकान को पक्का मकान निर्माण करवा रहे हैं,वैसी स्थिति में पुलिस परिसर में खपड़ा का भवन शोभा अच्छा नहीं लग रहा है।
कार्यक्रम में पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सांसद और विधायक को बुके और मोमेंटो देकर को सम्मानित किया। इसके साथ ही नए डीएसपी बने अभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम तीन सत्रों में चला। साथ आने वाले दिनों में पुलिस एसोसिएशन की रूप रेखा पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पाण्डेय सहित सैकड़ों पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *