भोजपुर के पीरो में सामाजिक कार्यकर्ता के श्रद्धांजलि सभा में जुटे हजारों लोग!

आरा।(भोजपुर)भोजपुर जिले अंतर्गत पीरो में सामाजिक कार्यकर्ता सह किसान राम हुलास उपाध्याय के याद में श्रद्धांजलि सह सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।उक्त समारोह में भोजपुर जिले व शाहाबाद के कोने-कोने से आए हुए हजारों की संख्या में लोगों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।जिसमें जनसुराज के नेता नवीन राय, पेरहाप पैक्स अध्यक्ष अविनाश राय,जिला परिषद राकेश कुमार, नारायणपुर मुखिया गुड्डू कुमार, पीरो ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद शाकीर, प्रोफेसर संजय राय, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह, बीजेपी कार्यकर्ता के के सिंह, राजू जी, नीलेश्वर उपाध्याय, पंचायत समिति सदस्य बैजनाथ उपाध्याय, रणविजय शर्मा ,सारस जी, मोनू सिंह, रजनीश राय,  सामाजिक कार्यकर्ता धारूपुर निवासी शाश्वत सिंह राजद के  नेता काशी यादव की पुत्र व सामाजिक कार्यकर्ता रवि यादव प्रमोद यादव सहित पूरे शाहाबाद क्षेत्र के अन्य जगहों से हजारों लोग पहुंचे। गौरतलब हो कि स्वर्गीय राम हुलास उपाध्याय नारायणपुर के पूर्व मुखिया सहित उपमुखिया निशांत उपाध्याय के पिता  थे।पिछले दिनों उनकी खेत में पटवन के दौरान विद्युत स्पर्श घात से उनका निधन हो गया था। इस श्रद्धांजलि सह प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर, उनको याद किया।वहीं सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *