स्व. सुनील महतो स्टेडियम सिल्ली में दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन

रांची : स्वर्गीय सुनील महतो स्टेडियम, सिल्ली में दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम पवन इलेवन, रामगढ़ की टीम हुई जिसे 50000/- रुपये की पुरुस्कार प्रदान की गई. उप विजेता गोंझू ब्रदर्स रही जिसे 30000/- रुपये की इनाम राशि प्रदान की गई. सरना यूनाइटेड और लोवादाग फ़ुटबॉल क्लब सेमी फ़ाइनल की विजेता रही. दोनों टीमों को 11000/- रुपये की राशि प्रदान की गई. मुख्य अतिथि सिल्ली के विद्यायक अमित महतो ने संबोधित करते हुए कहा की स्टेडियम का इस्तेमाल खेल के विकास के लिए करने हेतु मैं प्रतिबद्ध हूँ. खेल का मैदान खिलाड़ियों के लिए है. खेल के विकास के लिए मैं सदा सदा प्रयासरत रहूँगा. विशिष्ट अतिथि ज़िला परिषद्, सिल्ली पूर्वी की सदस्य लक्ष्मी कुमारी और थ्रो बॉल एसोसिएशन, झारखंड के अध्यक्ष वेदान्त कौस्तव थे। लक्ष्मी कुमारी ने कहा खेल का मैदान में खेल भावना होना चाहिए. राजनीति से ऊपर का विषय है. वेदान्त कौस्तव ने कहा इस मैदान में खेल के आयोजन लगातार होना चाहिए. खेल का विकास मेरी प्रतिबद्धता में शामिल है और हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहूँगा. आयोजन को सफल बनाने में समीर ठाकुर और मजैन बेदिया सहित सैकड़ों युवा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *