बिहार में एनडीए गठबन्धन सबसे मजबूत :धर्मेंद्र प्रधान

पटना।बिहार में एनडीए गठबन्धन का जलवा कायम है! पुनः राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जमीनी कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित हैं!उक्त बातें केंद्रीय मंत्री व बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कही।वे शनिवार को जिला मुख्यालय में आरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरा विधानसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह टाईगर को रिकॉर्ड के साथ जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।वहीं भोजपुर जिले के सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने का गुरु मंत्र दिया।उक्त समारोह में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह उपस्थित थे। उन्होंने सभी कार्यकताओं को एकजुटता के साथ बूथ मैनेजमेंट करने की जानकारी दी।आरा विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह टाईगर ने आरा की आवाज को पूरे बिहार में बुलंद करने की प्रतिबद्धता दोहराई।उक्त समारोह में राष्ट्रीय संगठन सचिव ऋतुराज सिन्हा ने भोजपुर जिले अंतर्गत बूथ मैनेजमेंट व तमाम भेदभाव को भूलकर एनडीए गठबन्धन में एकजुटता दिखाने की अपील की।बिहार प्रदेश संगठन के कई वरिष्ठ नेता के अलावा कौशल विद्यार्थी, विजय सिंह, बलराम सिंह,पवन कुमार सिंह व राहुल सिंह के अलावा कई वरिष्ट नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *