घाटशीला उप चुनाव में सोमेश सोरेन की जीत तय : बैद्यनाथ राम

गणादेश ,रांची : घाटशीला उप चुनाव में चुनाव प्रचार में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। इनके ऊपर भी घाटशीला उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जीत दर्ज करवाने की है। वे 22 अक्टूबर से लगातार घाटशीला विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर गठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन के लिए लोगों से वोट मांगेंगे। वहीं मीडिया से बात करते हुए झामुमो उपाध्यक्ष श्री राम ने कहा कि घाटशीला उप चुनाव हमलोग बड़े आराम से जीत लेंगे। क्योंकि वहां की जनता पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के विकास कार्यों से प्रभावित है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं से प्रभावित है। जनता घाटशीला में सोमेश सोरेन को अगला विधायक देखना चाहती है।

उन्होंने कहा कि घाटशीला सीट झामुमो का है और आगे भी रहेगा। चुनाव प्रचार में गठबंधन के सभी नेता पूरी तैयारी के साथ फील्ड में उतरेंग और सोमेश सोरेन को जीत दर्ज करवाएंगे।

उन्होंने कहा कि घाटशीला जनता एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को जानती भाई नहीं है। उनका खुद का कोई पहचान नहीं है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन के कारण थोड़ी बहुत उनकी पहचान है। इसलिए घाटशीला में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन की जीत तय है।       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *