समस्‍तीपुर मंडल ने ट्रेन का नया टाइम टेबल जारी किया

पटना। रेल से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर। रेलवे ने ट्रेन का नया टाइम टेबल जारी किया है। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले नरकटियागंज और साठी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है। इसके पूरा होने के बाद नरकटियागंज और साठी स्टेशनों के बीच परिचालन बहाली के लिए तकनीकी कामों को अंतिम रूप दि‍या जा रहा है। इसके लिए 25 मार्च से 27 मार्च 2022 तक प्री-एनआई का काम और 28, 29 मार्च 2022 को एनआई का काम किया जाना है। इन कामों के कारण से यहां से गुजरने वाली ट्रेनों के रुट में बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी।
आंशिक समापन कर चलाई जाने वाली ट्रेन

  1. 25 मार्च से 29 मार्च 2022 तक मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या- 15215, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस का आंशिक समापन चनपटिया स्टेशन पर किया जाएगा.
  2. गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या- 05096, 25 मार्च से 29 मार्च 2022 तक, गोरखपुर-नरकटियागंज स्पेशल का आंशिक समापन चमुआ स्टेशन पर किया जाएगा.
  3. गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या- 05450, 27 मार्च से 29 मार्च 2022 तक गोरखपुर-नरकटियागंज स्पेशल का आंशिक समापन चमुआ स्टेशन पर किया जाएगा.
  4. गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या- 05498, 27 मार्च और 28 मार्च 2022 तक गोरखपुर-नरकटियागंज स्पेशल का आंशिक समापन चमुआ स्टेशन पर किया जाएगा.
  5. मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या- 05257, 27 मार्च 2022 से 29 मार्च 2022 तक मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज स्पेशल का आंशिक समापन चनपटिया स्टेशन पर किया जाएगा.
  6. रक्सौल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या- 05587, 27 मार्च 2022 से 29 मार्च 2022 तक रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल का आंशिक समापन गोखुला स्टेशन पर किया जाएगा.
  7. पाटलीपुत्र से प्रस्थान करने गाड़ी संख्या- 15201, 27 मार्च 2022 और 28 मार्च 2022 को पाटलीपुत्र-नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस का आंशिक समापन कुमारबाग स्टेशन पर किया जाएगा.
    आंशिक प्रस्थान कर चलाई जाने वाली ट्रेन
  8. 23 मार्च 2022 से 29 मार्च 2022 तक नरकटियागंज से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या- 05210, नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल का आंशिक प्रस्थान चनपटिया स्टेशन से किया जाएगा.
  9. 25 मार्च 2022 से 29 मार्च 2022 तक नरकटियागंज से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या- 05258, नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर स्पेशल का आंशिक प्रस्थान कुमारबाग स्टेशन से किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *