करप्शन और कांग्रेस का चोली दामन का सम्बंध: दीपक प्रकाश

रांची: भाजपा के राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर पड़े आईटी छापा और करोड़ रुपये की बरामदगी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड़ में कांग्रेस की समर्थन में झामुमो की चल रही सरकार से इस्तीफे की मांग की है।
श्री प्रकाश ने कहा कि क से कांग्रेस और क से करप्शन (भ्रष्टाचार) क से कैश यानी कि कांग्रेस और करप्शन का चोली दामन का सम्बंध है। जब जब कांग्रेस सत्ता में आई है चाहे वो केंद्र की सत्ता में हो या राज्य की सत्ता में भ्रष्टाचार को बोलबाला रहा है। देश मे कांग्रेस की सरकार के समय घटित हुई कई घोटाले इस बात की तस्दीक देती है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्याय हैं।
श्री प्रकाश ने कहा कि जिस कांग्रेस के नेता राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां करोड़ों रुपये मिले है उसका कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से प्रगाढ़ संबंध है। वे उनके दुलारे और प्यारे हैं। अभी छापेमारी की कार्रवाई चल ही रही है,अभी तो सिर्फ कैश बरामद हुए हैं अभी आगे देखिए हज़ारों करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का पता लगना बाकी है।अतः इस केस की जांच इडी और सीबीआई से अगर हो तो इससे और अधिक धनराशि के पकड़े जाने की संभावना है।
श्री प्रकाश ने विपक्षी गठबंधन को भ्रष्टाचार की पोषक और संरक्षण बताया वही मोदी सरकार को भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने की गारंटी बताया।
श्री प्रकाश ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के अब तक कि चुप्पी पर संदेश जाहिर करते हुए कहा कि कहीं इस पैसे में हेमन्त सोरेन का भी हिस्सा हो इसलिये वे चुप है। उन्होंने हेमन्त सोरेन से तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अब हेमन्त सोरेन सरकार को एक क्षण के लिए भी सत्ता में बैठने का अधिकार नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *