बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

खूंटी : बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मुख्यमंत्री सहाय योजना के तहत फुटबॉल, हॉकी, एथलीट्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद उपस्थित हुए। वहीं आयोजन समिति ने उन्हें गुलदस्ता- मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी जिला में खेल पदाधिकारियों का चयनित किया है। खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए पर आप सभी मेहनत कर खूँटी जिला का नाम रोशन करें। हम सभी आपके हर समय साथ हैं। उन्होंने कहा खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने पर प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *