भाजपा परिवार नहीं, विचार आधारित पार्टी :दिलीप सैकिया

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, ज़िला अध्यक्षगण,ज़िला प्रभारी गण की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें प्रदेश में 6अप्रैल से 20 अप्रैल तक चल रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा,राज्य के 19 आकांक्षी ज़िलों में होने वाले केंद्रीय मंत्रीगण के प्रवास सहित सांगठनिक संरचना को मजबूत करने सहित आगामी 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य की जनविरोधी सरकार के खिलाफ जोरदार आन्दोल करने पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी एवम राष्ट्रीय महामंत्री सांसद दिलीप सैकिया ने कहा कि भाजपा परिवार नही विचार आधारित पार्टी है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास है।
कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज पार्टी की सरकार अपने अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं। पार्टी का नेतृत्व भी कार्यकर्ता भाव से ही कार्य करता है। यह पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।
कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनौती को भी चुनौती देता है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपनो को भाजपा सरकार पूरा कर रही है।

पंचायत चुनाव में राष्ट्रवादी और विकास की सोच रखने वाले लोग विजयी हों….दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भाजपा के लंबे संघर्ष और दबाव का परिणाम है कि राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव की घोषणा की है। भाजपा सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी समाज की पक्षधर है जिसमे किसी वर्ग समाज के अधिकार का हनन नही हो।
उन्होंने कहा कि अच्छा होता यह चुनाव उच्चतम न्यायालय के गाइडलाइन के अनुरूप होता परंतु यह सरकार ऐसी सोच नही रखती है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार राज्य विरोधी और विकास विरोधी सोच की सरकार है।
उन्होंने आह्वान किया कि आगामी 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य की जनता के बुनियादी सवाल सड़क,बिजली,पानी की समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जनविरोधी सरकार का विरोध करें।उन्होंने कहा कि यह देश की पहली सरकार है जिसके मुख्यमंत्री अपने विभाग में अपनी कलम से अपने नाम पर माइंस लीज स्वीकृत कराता है। मुख्यमंत्री को राज्य की नही अपने विकास की चिंता है।
उन्होंने कहा कि आज राज्य के जिला मुख्यालय में भी 4/5 घंटे बिजली रह रही है। यह सरकार पानी कनेक्शन चार्ज में बेतहाशा बृद्धि कर रही है। आम आदमी सरकार की तुगलकी फरमान से परेशान है।

पार्टी के नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह भ्रष्ट और निकम्मी विकास विरोधी राज्य सरकार जितने दिनों तक चलेगी, इस राज्य का उतना ही नुकसान होता जाएगा।
कहा कि यह सरकार लूट और भ्रष्टाचार की हद को पार कर दिया है। पूरे विधि व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
कहा कि आज पूरे प्रदेश में भय और आतंक का वातावरण है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने तक कार्यकर्ता चैन से नही बैठेंगे।

झारखंड सरकार तुष्टिकरण में मस्त…..रघुवर दास

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार तुष्टिकरण में आकंठ डूब चुकी है।
उन्होंने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते आदिवासी समाज अपना पर्व त्योहार भी ठीक से नही मना पा रहा।
कहा कि उपद्रवी ताकतों का प्रदेश में मनोबल बढ़ा है। रामनवमी शोभायात्रा में बहुसंख्यक समुदाय पर पत्थरबाजी हो रही।
उन्होंने कहा कि यह सब सरकार के संरक्षण और इशारे पर हो रहा।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमे सशक्त भाजपा से सशक्त भारत के संकल्प को पूरा करना है।
उन्होंने सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भाजपा केलिये संगठन कार्य की संरचना बूथ स्तर तक और मजबूत करने के निर्देश दिए।
श्री सिंह ने सामाजिक न्याय पखवाड़ा,माइक्रो डोनेशन अभियान जनभागीदारी बढ़ाने का भी आह्वान किया।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रदीप वर्मा ने किया। मंच पर राष्ट्रीय मंत्री एवं महापौर आशा लकड़ा भी उपस्थित रही।
स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,शर्मिला रजक,प्रणव वर्मा, जेपी पटेल,सुबोध सिंह गुड्डू,नवीन जायसवाल ने किया।

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू और डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया की हेमंत सरकार पिछड़ा विरोधी सरकार है। जिसने पंचायत चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण से वंचित किया।

उन्होंने सरकार के खिलाफ आगामी 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी जिलों में होने वाले आंदोलन की घोषणा की।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा,विनोद शर्मा,अपर्णा सेन गुप्ता,गंगोत्री कुजूर,जेपी पटेल, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,नवीन जायसवाल,विवेक भवानी सिंह, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, मनोज सिंह,पंकज सिंहा, सुमन कुमार,राजश्री जयंती, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल,योगेन्द्र प्रताप सिंह, राजीव तिवारी,अशोक बड़ाईक, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव,सरोज सिंह,अविनेश कुमार,मिस्फीका हसन,अमित कुमार, भानु जालान, राहुल अवस्थी,रवि भट्ट, आरती कुजूर,किसलय तिवारी,अमर बाउरी, पवन साहू,अनवर हयात, केके गुप्ता,मनोज मिश्रा,सत्यनारायण सिंह सहित जिला अध्यक्ष गण ,जिला प्रभारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *