गुमला ज़िला भाजपा कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया शिलान्यास व भूमि पूजन

गुमला : ज़िला भाजपा कार्यालय का मंगलवार को भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन शास्त्र में कार्यालय, कार्यकर्ता,कोष का सबसे बड़ा महत्व है। यह कार्यालय सभी कार्यकर्ताओं के लिए अमुल्य  संपत्ति के रूप में समर्पित है, जो ईश्वर का स्थल है, कार्यालय में माँ सरस्वती-लक्ष्मी – दुर्गा  विराजती है सभी देवीयों का आशीर्वाद  भाजपा को है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा जैसा परिवार पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा, जहां जनता के सुख-दुख के साथ अपने परिवार में सहभागी बनते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आधुनिक टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होगा। कार्यालय राष्ट्र सेवा का केंद्र बिंदु बनेगा। राष्ट्र सेवा के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जनसंघ काल से लेकर संयुक्त बिहार में अगर कहीं भाजपा का जनाधार था तो वह गुमला जिला ही है। स्वर्गीय रोपना उरांव को पूरा बिहार जानता था, आज के  कार्यक्रम के माध्यम से मैं सभी दिवंगत- समर्पित जनों को नमन करता हूं श्रद्धांजलि देता हूं जिनके त्याग तपस्या और बलिदान के  कारण गुमला जिला सबसे मजबूत संगठन है । उन्होंने कहा कि हम सभी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सहारे गुमला के पवित्र भूमि से लोकसभा तो जीतेंगे ही विधानसभा सूद समेत जीतेंगे।

*पार्टी के कार्यों को विस्तार देगा कार्यालय: कर्मवीर*

वहीं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि कार्य  के विस्तार के लिए यह कार्यालय है जो राष्ट्र धर्म के गतिविधि का केंद्र रहेगा, कार्यालय से बूथ तक का काम बढ़ना चाहिए। कार्यालय पार्टी के कार्यों को विस्तार देगा व कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति देगा। संगठन के लिए कार्यालय मील का पत्थर साबित होगा, राष्ट्र सेवा के कार्यों को विस्तार दिया जाएगा।

*जनजातीय क्षेत्र में कार्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा: सुदर्शन भगत*

वहीं सांसद सुदर्शन भगत ने कहा आज ऐतिहासिक दिन है भाजपा कार्यकर्ताओं की आवश्यकता पूरी हुई है। आज का दिन गुमला भाजपा के लिए यादगार पल है। उन्होंने कहा कि 1980 जनसंघ काल से लेकर वर्तमान में गुमला जिला का अपना कार्यालय जिले में नहीं था जहां अस्थाई कार्यालय में जिला संगठन का कार्य निष्पादित होता था। 1980 जनसंघ काल से लेकर वर्तमान में गुमला जिला के क्रमशः अध्यक्ष बाबा ललित उरांव, सूर्य सिंह बेसरा, गिरिजा प्रसाद शर्मा, सुबोध लाल ,विनय लाल ,विजय मिश्रा सविंद्र सिंह ने कार्यालय के कार्यों को अस्थायी कार्यालय में निष्पादित किया। अस्थायी कार्यलय के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने दम पर कई विधायक व सांसद भाजपा की झोली में दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में कार्यालय निर्माण से कार्यकर्ताओं को  नई ऊर्जा मिलेगी। यह कार्यालय जनजातीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

*दर्जनों नेता भाजपा में हुए शामिल, पार्टी का पट्टा देकर किया गया स्वागत*

कार्यक्रम में भाजपा से प्रभावित होकर कांग्रेस नेत्री रामेश्वरी उरांव, युवा नेता राजेश खड़िया, रविंद्र साहू समेत  30 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की,जिसका प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा का पट्टा देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री का बैठक आयोजित कर संगठन को मजबूती के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मिसिर कुजूर ने किया, धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष यसवंत सिंह ने किया।

कार्यालय का भूमि पूजन जिला अध्यक्ष अनुपचंद्र अधिकारी द्वारा किया गया व शिलान्यास प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश द्वारा किया गया।

माननीय प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, सांसद सुदर्शन भगत, शिव शंकर उरांव, कमलेश उरांव ,जिला अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी, ,भुनेश्वर साहू, बबनगुप्ता,विनय लाल ,भूपन साहू,विजय मिश्रा,किरण बाड़ा अन्य अतिथि की गरिमामई उपस्थिति में हजारो कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।

आज के कार्यक्रम में संघ के लाल चंद्र अग्रवाल,शम्मी जी, प्रभात जी, विनोद कुमार,सत्यनारायण पटेल, गायत्री देवी, निरंजन सिंह, जगनारायण सिंह, शैल मिश्रा, सुजीत नंदा, अशोक उरांव लक्ष्मीकांत बड़ाईक,कौशलेंद्र जमुआर ,अरविंद मिश्रा ,इंद्रदेव साहू, गोपाल गोप, सुधीर नंद, विकास श्रीवास्तव, संदीप प्रसाद, गोरी किंडो, शकुंतला उरांव, गोपाल केसरी, प्रदीप प्रसाद, निर्मल गोयल, दामोदर कसेरा, आफताब लाड़ले, शमीम खान, संतोष सिंह,  वालकेश्वर सिंह,सोनमणी, सुमित महली, लक्ष्मी कांत यादव, विजय सिंह पिंटू, समेत प्रमुख सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *