9साल बेमिसाल,सभी मोर्चा है खुशहाल: दीपक प्रकाश

रांची: महा जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को कांके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पिठौरिया मैदान में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश सहित विधायक समरी लाल,ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जीतू चरण राम,नरेंद्र कुमार,अनिल टाइगर,जगलाल महतो,सुषमा देवी, अशोक राम,कमलेश राम,सुरेश राम,इमरान अंसारी,उत्पल शाहदेव,चुनींद्र महतो, बिशुन उरांव,सुरेंद्र गोप सहित सभी सात मोर्चों के पदाधिकारी एवम सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार के 9साल उपलब्धियों की दृष्टि से बेमिसाल रहे हैं। गरीब कल्याण,सेवा और सुशासन की योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए भारत का सांस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। विगत 9वर्षों में दुनिया के सामने तिरंगा का सम्मान बढ़ा है जिसपर हर भारतीय को गर्व है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9साल सर्व व्यापी सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी विकास के रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सात मोर्चों के कार्यकर्ताओं केलिए भी यह गौरवशाली क्षण है क्योंकि मोदी सरकार ने सभी क्षेत्र केलिए कल्याणकारी योजनाओं को केवल प्रारंभ ही नही किया बल्कि धरातल पर तेज गति से उतारा।
उन्होंने कहा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता इस बात को अवश्य बताएं कैसे मोदी सरकार ने दलित वंचित समाज केलिए योजनाएं लागू की। आज जनधन खाता हो या शौचालय,प्रधानमंत्री आवास योजना हो ,गरीब कल्याण अन्न योजना,या आयुष्मान योजना सभी में दलित समाज के लोग शत प्रतिशत लाभान्वित हो रहे। कार्यकर्ता बताएं कैसे मोदी सरकार ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर से जुड़े पंच तीर्थ को विकसित किया।
कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा भी कल्याणकारी योजनाओं के साथ कैसे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया,एक सामान्य परिवार से जुड़ी जनजाति महिला को राष्ट्रपति पद पर आसीन कराकर विश्व में समाज को महिमा मंडित किया यह बताने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा भी उपलब्धियों से भरा है। किसान सम्मान निधि,फसल बीमा,यूरिया , एम एस पी ,भूमि का डिजिटल मैपिंग जैसे अनेक कार्य किसानों केलिए मोदी सरकार ने शुरू किए।
कहा कि ओबीसी मोर्चा अवश्य बताए कि कैसे पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर मोदी सरकार ने इस समाज के तीव्र विकास के अवसर दिए। मेडिकल सीट में आरक्षण से प्रतिवर्ष हजारों युवा लाभान्वित होने लगे।
अल्पसंख्यक मोर्चा अवश्य बताए कि बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ अपसंख्यक समाज केलिए कैसे सुनिश्चित कराया गया।
साथ ही महिला मोर्चा और युवा मोर्चा भी मोदी सरकार की अपने अपने क्षेत्र की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाए।
उन्होंने कहा कि जनता भ्रष्टाचार मुक्त मोदी सरकार की उपलब्धियों को हृदय से महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को भारत की जनशक्ति पर भरोसा है। 2024के लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14सीट जनता भाजपा और एन डी ए के खाते में देकर मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार तीसरी बार बनाएगी।
सम्मेलन को विधायक समरी लाल एवम जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *