झारखंड में बेटियां सेफ नहींः चतरा में सिरफिरे आशिक ने नाबालिग को तेजाब छिड़कर जलाया, रिम्स में चल रहा ईलाज

रांची: झारखंड में बेटियां सेफ नहीं है।अंकिता सिंह के बाद झारखंड की एक बेटी के साथ फिर वही कहानी दुहराई गई है। मामला चतरा का है। वहां हंटरगंज थाना क्षेत्र में धेबू गांव में एक सिरफिरे प्रेमी ने 17 साल की नाबालिक को तेजाब छिड़कर जला दिया। फिलहाल नाबालिक का ईलाज रिम्स में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। रिम्स में इस बात का खुलासा हुआ। पीड़िता की मां देवंती देवी ने बताया कि चार अगस्त की रात उसकी बेटी सोई हुई थी। तभी संदीप भारती नाम के लड़के ने उस पर तेजाब छिड़क दिया। इसके बाद उसे ईलाज के लिए रिम्स लाया गया. फिलहाल उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। पीडि़ता के परिजनों ने सरकार से दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है। परिजनों ने यह भी बताया कि बेटी की सुरक्षा के लिए कई बार प्रशासन से गुहार भी लगाई थी,लेकिन प्रशासन ने इसकी अनदेखी की। संदीप भारती काफी दिनों से तंग भी कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *