झामुमो का भाजपा पर हमला, सूर्या हांसदा को महिमामंडित करना दुर्भाग्यपूर्ण : सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची : झामुमो ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा एक दुर्दांत अपराधी को नायक की तरह पेश कर रही है, जबकि हांसदा कभी झामुमो का हिस्सा नहीं रहे।

भट्टाचार्य ने भाजपा द्वारा सूर्या हांसदा की तुलना दिशोम गुरु शिबू सोरेन से करने को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के महानायक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित व्यक्तित्व हैं।

उन्होंने भाजपा पर विधानसभा में हंगामा करने और गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। साथ ही घोषणा की कि 28 अगस्त को जेएससीए स्टेडियम का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर करने का प्रस्ताव सदन से पास कर केंद्र को भेजा जाएगा।

वहीं एसआईआर पर कहा कि देश में लोकतंत्र की चोरी हो रही है, संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार हो रहा है। लोगों को उनके अधिकार को छीना जा रहा है। इसके खिलाफ आज झारखंड विधानसभा सदन में प्रस्ताव पारित किया गया है जो एक ऐतिहासिक कदम है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि एक दुर्दांत और संगठित अपराध चलाने वाले सूर्या हांसदा को भाजपा महीमामंडित कर रही है। सूर्या हांसदा ने पहला चुनाव निर्दलीय से लड़ा था, दूसरा चुनाव झविमो,फिर भाजपा से और तीसरा जेकेएलएम लड़ा था। वह झामुमो में कभी नहीं था। झामुमो में कोई भी अपराधियों को कोई जगह नहीं है।  

भाजपा सूर्या हांसदा की तुलना दिशोम गुरु शिबू सोरेन से कर रही है। यह बहुत ही चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन एक संस्थान है,उनका व्यक्तित्व पहचान बहुत बड़ा है,अंतरराष्टीय मंचों पर चर्चा हो रही है। उनकी जीवनी पर शोध करने की तैयारी चल रही है,ऐसे झारखंड के महानायक पर भाजपा का अपमानजनक बयान चिंताजनक है। इनलोगों को पकड़ कर आरोग्यशाला में ले जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बीते कल देश के गृहमंत्री अमित शाह का एक बयान आया कि जब उनको उप राष्ट्रपति के बारे में पूछा गया कि कहां हैं तो उनका जवाब आया कि वे इलाज करावा रहे हैं। बगैर मुद्दा के भाजपा राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा मानसून सत्र में अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान पर चर्चा होना चाहिए, एसआईआर पर सदन में चर्च होना चाहिए, जब हमलोग प्रस्ताव लाते हैं तो सदन में भाजपा का नाटक शुरू हो जाता है। इसपर समुचित इलाज किया जाना चाहिए। क्योंकि झारखंड विधानसभा सदन में बीजेपी ने एक ट्रेंड बना दिया है हंगामा करने का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *