सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनी बीपीएचयू बिल्डिंग की जांच, कई खामियां उजागर,जांच दल नाराज, पैसे की बर्बादी पर उठे सवाल

खूंटी : मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) भवन की जांच में बड़ी खामियां सामने आई हैं। जांच के दौरान भवन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए।
मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण साबू जांच टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि एनआरपी द्वारा बनाए गए भवन की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है। अभियंता की ओर से भवन निर्माण में लापरवाही बरती गई है। यहां तक कि भवन का थ्री-डी नक्शा भी उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई।
भवन को देखकर जांच दल ने टिप्पणी की कि यह नया नहीं बल्कि मानो 7 साल पुराना भवन प्रतीत हो रहा है। दिल्ली से आई टीम ने भी अपनी रिपोर्ट में कई गंभीर खामियों का उल्लेख किया है।

जांच में पाया गया कि –बिजली और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह अव्यवस्थित है।खिड़की और दरवाजे की गुणवत्ता बेहद खराब है।
कई स्थानों पर क्रैक (दरारें) भी दिखाई देने लगी हैं।
जांच दल ने भवन की नींव की मजबूती की जांच के लिए विशेषज्ञ अभियंता को बुलाने की सिफारिश की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि स्वास्थ्य विभाग ऐसे निर्माण कार्यों की विस्तृत जांच कराएगा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
जांच टीम ने आगे जाकर जान आरोग्य, मंदिर बहमनी और बुदिमा कॉयनगसार गांव का भी निरीक्षण किया।
टीम ने आश्वासन दिया कि भवन निर्माण में पाई गई खामियों का निष्पादन शीघ्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *