3100 शक्तिस्वरूपा महिला भक्तों ने की माँ काली की महाआरती

रांची: कांके रोड स्थित मां भवानी क्लब काली पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल में बुधवार को 3100 महिला भक्तों ने माँ गंगा और माँ काली की आरती की। इस आरती में सभी महिला भक्तों ने लाल पीली पारंपरिक वेशभूषा में एक स्वर में माँ की आरती की जिससे कांके रोड का माहौल भक्तिमय हो गया।
माँ भवानी क्लब के अध्यक्ष बलराम सिंह ने माँ के सभी भक्तों का आपार धन्यवाद और अभिनंदन करते हुए कहा कि, आरती को शक्ति स्वरुपा माताओं बहनों ने पूरे राँची के माहौल को एक दिव्य रूप दे दिया।
कोरोना महामारी के बाद इस साल कांके रोड़ स्थित ,माँ भवानी क्लब, द्वारा मां काली का भव्य पूजन आयोजन किया जा रहा है ।
इस भव्य आरती में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रांची सांसद संजय सेठ, प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, राँची विधायक सी पी सिंह, कांके विधायक समरी लाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, राँची महानगर अध्यक्ष के. के. गुप्ता, महामन्त्री वरुण साहू,
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृपा शंकर सिंह, रमेश सिंह, माया सिंह सिसोदिया, राजेंद्र केशरी,पुनीता राय,माँ भवानी क्लब के उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह उपाध्यक्ष, राम लगन राम, उमेश सिंह सचिव, लालू मिंज उप सचिव, राकेश पांडे उपाध्यक्ष ,रविंद्र चौबे उपाध्यक्ष ,नागेंद्र यादव उपाध्यक्ष, विकास रवि उपाध्यक्ष, महेश सिंह कोषाध्यक्ष और अरविंद प्रसाद गुप्ता सह कोषाध्यक्ष भाजपा महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,पदाधिकारी गण के साथ हज़ारों श्रधालुगण मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *