कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड से कई कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे

रांची :कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे का बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत होने झारखंड से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई कांग्रेसी पहुंचे।इसमें मुख्य रूप से विधायक दीपिका सिंह पांडेय,सांसद गीता कोड़ा, शहजादा अनवर, मंत्री बादल पत्रलेख,बन्ना गुप्ता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रवीन्द्र सिंह, संजय लाल पासवान आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि खड़ेग का अध्यक्ष बनना कांग्रेस में ही लोकतंत्र है यह दर्शाता है। उन्होंने कहा कि खड़ेग जैसा अनुभवी जिनके पास छह दशक से प्रशासिनक एवं संगठनात्मक अनुभव रहा का चुना जाना इस देश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा और उनके व्यापक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस नये मुकाम हासिक करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *