विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में 4 नवंबर को देवोत्थान एकादशी मनाने का फैसला

रांची : विद्यापति स्मारक समिति का कार्यालय में बुधवार को कार्यकारिणी एवं सक्रिय सदस्यों की बैठक जयन्त झा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में श्रेष्ठ नारायण झा, खुरखुर  मामा, निर्भय कांत झा शास्त्री,अमरेंद्र आजाद, डॉ  पंकज राय, अमरनाथ झा, बी.सी. झा, कैलाश चौधरी, जय शंकर दुबे, श्याम किशोर चौबे, ज्ञानदेव झा, आशुतोष झा, नीलेश झा, अभय राय, चितरंजन सिन्हा भुट्टू सिंह महिला मंडली के अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सिंह, बिंदु झा, सोनी झा, सुनीता झा  आदि उपस्थित थे! उक्त बैठक में  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 नवंबर को अपराहन 2:00 बजे से देवोत्थान एकादशी पर्व धूमधाम से “बाबा विद्यापति स्मारक समिति” के कार्यालय में मनाया जाएगा! देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान विष्णु सायनावस्था से जगकर  भगवान शंकर जी से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। उस दिन विद्यापति स्मारक समिति” के कार्यालय में  भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाएगी। इस पूजा में पंडित निर्भय कांत झा शास्त्री और यजमान जयंत झा रहेंगे। देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केतारी के सिंहासन पर  से पूजोपरान्त उन्हें मंत्रोच्चारण के साथ जगाया जाएगा और विद्यापति स्मारक समिति” के महिला मंडली के द्वारा भजन कीर्तन की  जाएगी । संसार के सभी लोगों के कल्याणार्थ हेतु भगवान विष्णु से प्रार्थना की जाएगी। उक्त जानकारी  विद्यापति स्मारक समिति” के कार्यकारी अध्यक्ष जयंत झा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *